फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन कंपनी में काम करते थे केके मेनन, इस तरह शुरू किया था एक्टर बनने का सफर

Tue, 29 Sep 2020 02:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केके मेनन - फोटो : instagram: kaykaymenon02
ब्लैक फ्राइडे, लाइफ इन एक मेट्रो और हैदर सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले दिग्गज अभिनेता केके मेनन अपना जन्मदिन दो अक्तूबर को मनाते हैं। केके मेनन फिल्मों में अपने अलग और खास किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
केके मेनन - फोटो : instagram: kaykaymenon02
केके मेनन का जन्म दो अक्तूबर 1966 को केरल में हुआ था, लेकिन उनकी पूरी परवरिश पुणे में हुई थी। केके मेनन ने अपनी स्कूली पढ़ाई पुणे से ही की है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की। शुरुआत में केके मेनन विज्ञापन कंपनी में काम करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। जहां उनकी मुलाकात अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
केके मेनन - फोटो : instagram: kaykaymenon02
केके मेनन ने पहली बार थिएटर में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक थिएटर में काम किया। केके मेनन को पहला मौका साल 1995 में फिल्म नसीम में मिला था। इस फिल्म में उनका छोटा किरदार था। इस फिल्म के बाद केके मेनन कई शानदार फिल्मों में नजर आए। धीरे-धीरे वह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा गए। 

4 of 5
केके मेनन - फोटो : instagram: kaykaymenon02
केके मेनन ने बॉलीवुड की ब्लैक फ्राइडे, गुलाल, लाइफ इन एक मेट्रो, हैदर, बेबी, गाजी अटैक और वोडका डायरीज सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया है। केके मेनन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से शादी की है। निवेदिता उनके साथ तब से हैं, जब केके मेनन ने अभिनय की दुनिया में अपना संघर्ष शुरू किया था। बता दें कि ये वही निवेदिता हैं जो कुंडली और सात फेरे सहित कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केके मेनन, निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : instagram: niveditabhattacharya.official
मुंबई में निवेदिता थियेटर प्रोडक्शंस में काम कर रही थीं जब उनकी मुलाकात केके मेनन से हुई। इसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ और दोनों ने डेट करने के कुछ सालों बाद शादी कर ली। निवेदिता ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अपने पति के साथ निवेदिता साल 1999 में आई अनुराग कश्यप शॉर्ट फिल्म 'लास्ट ट्रेन टू महाकाली' में दिखाई दी थीं। प्रीटी जिंटा और सैफ अली खान की फिल्म 'क्या कहना' में निवेदिता सैफ की बहन बनी थीं।

पढ़ें: बहन के जन्मदिन पर उषा मंगेशकर को मिला लता मंगेशकर अवार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें