फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसबैंड संग छुट्टी बिताने के बाद अब इस पंजाबी सिंगर-एक्टर से इश्क फरमा रही चंद्रमुखी चौटाला

Wed, 06 Dec 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
छोटे पर्दे की इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक बीते दिनों अपने हबी रोनित बिस्वास के साथ छुट्टियां बीता कर लौटी हैं। राजस्थान से उनकी और हसबैंड की कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। अब वहां से लौटते ही कविता मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरदास मान के साथ इश्क फरमाने में मशगूल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जी हां, यह सच है लेकिन रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में। कविता कौशिक के ये करियर की दूसरी पंजाबी फिल्म हैं। इस फिल्म का नाम है ‘ननकाना।’ कविता ने इस फिल्म के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अनोखे प्यार की अनूठी कहानी। फिल्म को गुरदास मान की पत्नी मंजीत मान डायरेक्ट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म पंजाब में बैसाखी के मौके पर 13 अप्रैल को रिलीज होगी। 'ननकाना' की शूटिंग में व्यस्त टीवी की ये पुलिस वाली सावधान इंडिया को भी होस्ट करने वाली हैं। गुरदास मान पंजाब के बड़े नाम हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ना वाकई कविता कौशिक के लिए किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं।
विज्ञापन

4 of 4
कविता कौशिक ने एकता कपूर के सीरियल ‘कुटंब’ से अपना करियर शुरू किया था। मगर सही मायनों में सब टीवी के कॉमेडी सीरियल ‘एफआईआर’ के चंद्रमुखी चौटाला के किरदार ने उन्हें पहचान दिलाई। जिसके बाद वो कई रियलिटी शो पर भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें