कौन बनेगा करोड़पति 11 में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल ऐपिसोड में रूमा देवी हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं। रूमा का साथ देने के लिए वहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचीं। इस दौरान सोनाक्षी एक बेहद सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
kbc
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने शो के सवाल किया- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?
A. सुग्रीव B. लक्ष्मण
C. सीता D. राम
विज्ञापन
3 of 6
सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट वाली हेल्पलाईन का सहारा लिया और फिर सही जवाब दिया। लेकिन इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
- फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब दिया। लेकिन इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
4 of 6
sonakshi
- फोटो : sonakshi
एक यूजर ने लिखा- 'मुस्लिम होते हुए भी मैं इस सवाल का जवाब जानता हूं लेकिन इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा ने लाइफ लाइन ली।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'शत्रुघ्न सिन्हा के भाई राम, लक्ष्मण, भरत और बेटे लव-कुश हैं, ये सभी जिस घर में रहते हैं उसका नाम रामायण है लेकिन इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जबाव नहीं पता।'
विज्ञापन
5 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक और यूजर ने लिखा- 'वाकई... इन स्टार्स के बच्चों को हमारी संस्कृति के बारे में थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता था कि बॉलीवुड के इतिहास में अनन्या पांडे सबसे खराब एक्ट्रेस हैं, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें गलत साबित कर दिया। ऐसा करके उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को कड़ी टक्कर दी है।'
बता दें कि शो में सोनाक्षी सिन्हा, रूमा देवी के काम से बहुत प्रभावित हुईं। रूमा देवी ने बताया कि बैग बनाने के बाद हमने कपड़े बनाने का फैसला किया क्योंकि लोग कपड़े बार-बार खरीदते हैं।