केबीसी में वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : ट्विटर
यहां मंच पर सहवाग ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल पर भी तंज कसा। जब अमिताभ ने सहवाग से पूछा ग्रेग चैपल पर कोई गाना डेडिकेट करना होगा तो कौन सा होगा। इस पर सहवाग कहते हैं कि अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाब-ए-आली। इस बात पर गांगुली और अमिताभ दोनों ही हंसने लगे। बता दें कि गांगुली और चैपल के बीच काफी विवाद रहा था।