फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: अमिताभ बच्चन की फिल्म को कंटेस्टेंट की पत्नी ने बताया ‘फालतू’, हैरान होकर बिग बी ने कह दी ये बात

Tue, 06 Sep 2022 11:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 14 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को होस्ट कर रहे हैं। शो में बिग बी को तरह-तरह के कंटेस्टेंट से मिलने का मौका मिलता है, लेकिन कभी-कभी वह ऐसे कंटेस्टेंट से मिलते है जो उन्हें हैरान कर देते हैं। अमिताभ बच्चन कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, लेकिन इस बार शो में आए एक कंटेस्टेंट की पत्नी ने बिग बी की फिल्म को ‘फालतू’ बता दिया। ये बात बिग बी भी हजम नहीं कर पाए।
विज्ञापन

2 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 14 - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आज यानी मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कृष्ण दास हॉट सीट पर बैठे थे। कंपेनियन के रूप में उनकी पत्नी शो में उनका साथ देने के लिए आई हैं। शो के दौरान कृष्ण दास कहते हैं कि उनकी पत्नी को उनसे शिकायत है कि वह उनसे प्यार नहीं करते। इस पर बिग बी पूछते हैं कि ऐसा क्यों लगता है, तो कृष्ण दास का जवाब सुनकर बिग बी भी हैरान हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 14 - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण दास कहते हैं कि वह जब भी वह अमिताभ बच्चन की एक फिल्म देखते हैं, तो पत्नी कहती है कि ये क्या फालतू पिक्चर देख रहे हो। ये सुनने के बाद बिग बी हैरान हो जाते हैं। कृष्ण दास कहते हैं कि मैं आपको उस फिल्म का नाम नहीं बताऊंगा, तो बिग बी कहते हैं कि ठहर जाइए। पहले हमको थोड़ा हजम कर लेने दीजिए। इसके बाद वह उनकी पत्नी की ओर देखते हुए कहते हैं कि हम क्या फालतू पिक्चर बनाते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
KBC 14 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो में कृष्णा दास हॉट सीट पर बैठकर बढ़िया से खेल रहे थे। वह 12वें सवाल तक सही जवाब देकर 12 लाख 50 हजार की इनाम राशि जीतने में कामयाब रहे। 13वें सवाल पर उन्होंने फोनो फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, लेकिन जवाब से संतुष्ट न होने पर खेल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया और चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें