कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 11 (Kaun Banega Crorepati Season 11) 19 अगस्त से छोटे परदे पर लौट रहा है। खास बात यह कि कौन बनेगा करोड़पति की ट्यून इस बार बदलने जा रही है और इसे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल ने बनाया है। होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने आज फेसबुक लाइव किया और शो से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए है।
अगर आप भी बिग बी के साथ हॉट सीट पर बैठने के इच्छुक हैं तो इससे पहले आपको इन 6 दिलचस्प लेवल भी पार करने होते हैं इसके बाद ही आप करोड़पति बनने का सपना देख सकते हैं। जानिए कौन से हैं ये स्टेप्स...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
kbc 10
- फोटो : sony
स्टेप 1
हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछा जाता है। इन सवालों का जवाब देने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन कराने के भी चार अलग-अलग तरीके हैं। रजिस्ट्रेशन कराने में सफल होने के बाद आपको केबीसी की तरफ से मैसेज दिया जाता है और चयन किए जाने पर शो की टीम आपसे संपर्क करती है।
विज्ञापन
3 of 8
kbc 10
- फोटो : sony
स्टेप 2
पहले स्टेप में पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वालों में से कुछ लोगों का चयन किया जाता है। इसके बाद लगभग 9990 लोगों को कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव फोन करते हैं। कॉल सेंटर अधिकारी आपसे पूछते हैं कि आपने शो में हिस्सा लेने के लिए अपना जवाब भेजा था या नहीं? अगर आप कॉल सेंटर अधिकारी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते तो आपको एक बार फिर से कॉल किया जाता है लेकिन अगर दूसरी बार सवालों का अनुकूल जवाब नहीं मिलता है तो आपका रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाता है।
4 of 8
KBC
स्टेप 3
ऑडिशन की जगह और तारीख तय होने के बाद कैंडिडेट को अपनी पासपोर्ट साइज की चार कलर फोटो, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट तथा अन्य जरूरी कागजात अपने साथ लेकर जाना होता है। इसके साथ ही इसी दिन यह भी तय कर लिया जाता है कि शो के दौरान ‘फोन ए फ्रेंड’ की लाइफ लाइन पर वो अपने किस दोस्त को फोन करेंगे? कैंडिडेट को अपने दोस्त का नाम बताने के साथ ही उसकी चार पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी होती है। शो में हर बार ‘फोन ए फ्रेंड’ लाइफ लाइन दी जाती है।
विज्ञापन
5 of 8
kbc
स्टेप 4
स्टेप 4 में कैंडिडेट को दो राउंड के एंट्रेंस टेस्ट जिसमें लिखित और वीडियो टेस्ट शामिल है से गुजरना पड़ता है। जो कैंडिडेट इस परीक्षा को पास होते हैं वही इस शो में आगे जा पाते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
kbc
स्टेप 5
एंट्रेस टेस्ट पास करने के बाद कैंडिडेट को तीन सदस्यीय मेंबर्स का सामना करना होता है। जिसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के लिए लिस्ट तैयार की जाती है। इस राउंड के लिए भी दो लिस्ट बनाई जाती है ताकि किसी कैंडिडेट के किसी वजह से अनुपस्थित होने पर दूसरे कैंडिडेट को मौका मिल सके।
विज्ञापन
7 of 8
kbc
स्टेप 6
‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड इस शो के शुरुआत में दिखाया जाता है। जिसके तहत चार विकल्पों के साथ प्रतिभागियों से एक प्रश्न पूछा जाता है तथा प्रश्न का जवाब सबसे पहले और सही देने वाले कैंडिडेट को मौका दिया जाता है खेल में आगे बढ़ने का। ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ में नंबर न आने पर प्रतियोगी घर लौट जाते हैं।
पहले फोन पर एक्सपर्ट से जवाब लिया जाता था लेकिन पिछले सीजन में यह वीडियो कॉल के जरिए हुआ था। इस बार के सीजन में ये ऐसा होगा या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। अमिताभ बच्चन अभी तक इस शो को नौ बार होस्ट कर चुके हैं। तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान थे। इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी।