फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने गाउन तो किसी ने बिकिनी में दिखाया Baby Bump, ऐसे बदलता गया फोटोशूट का चलन

Sun, 08 Mar 2020 12:13 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Photoshoot - फोटो : ट्विटर

मां बनना एक अद्भुत एहसास है और गर्भावस्था से लेकर मां बनने की पूरी प्रक्रिया भी बहुत खास है। पहले जहां महिलाएं अपने बेबी बंप को ढक कर रखती थीं, वहीं आज वे अपनी इस खूबसूरती को कैप्चर कर हमेशा के लिए अपने साथ रखना चाहती हैं। इसे बदलने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं दुनिया भर के सेलेब्रिटीज। हाल ही में सिंगर केटी पैरी ने म्यूजिक वीडियो रिलीज करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया। फैंस को केटी का यह अंदाज बेहद पसंद आया। आइए देखते हैं दुनिया भर की सेलिब्रिटीज ने इस खूबसूरती को किस अंदाज में कैप्चर कराया।

विज्ञापन

2 of 8
लीजा हेडेन बेबी बंप - फोटो : Social Media

लीजा हेडेन

मां बनने से पहले लीजा हेडेन ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। साथ ही उन्होंने एल मैगजीन के कवर के लिए भी पोज दिया था। साल 2016 में लीजा ने अपने बॉयफ्रेंड डिनो से शादी की और अब दो बच्चों की मां हैं। लीजा ने पति और बेटे के साथ अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वो तीनों बीच पर नजर आ रहे हैं। लीजा ने इस दौरान स्विमसूट पहना है जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है।

विज्ञापन

3 of 8
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान

करीना कपूर ने बेबी बंप दिखाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। बता दें कि जब करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने खुलकर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की। कई फोटोशूट भी करवाए। इस दौरान करीना ने ये भी कहा था- 'गर्भावस्था से मेरा काम और करियर प्रभावित नहीं होगा।' बता दें करीना के बेटे तैमूर अब दो साल के हो चुके हैं।

4 of 8
बेयोन्से बेबी बंप फोटोशूट - फोटो : Social Media

बियोन्से

हॉलीवुड एक्ट्रेस बियोन्से ने भी मां बनने से पहले की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फूलों से घिरी हुई झीना घूंघट ओढ़े बियोन्से बेहद खूबसूरत लगी थीं। अब बियोन्से मां बन गई हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सेरेना विलियम्स

सेरेना विलियम्स

प्रेग्नेंट टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने भी अपनी न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। प्रेग्नेंट सेरेना विलियम्स की ये तस्वीरें वैनिटी फेयर मैगजीन के कवर पर आई थीं और इन्होंने इसे अपने फैंस के साथ भी शेयर किया।
विज्ञापन

6 of 8
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी और 2015 में बेटे हंस को जन्म दिया था। समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी जिंदगी और बच्चों के बारे में फैंस को बताती रहती हैं। समीरा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक से बढ़कर एक फोटोशूट कराया था। उनका अंडरवाटर फोटोशूट काफी चर्चा में रहा। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
एमी जैक्सन - फोटो : instagram

एमी जैक्सन

प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद एमी जैक्सन (Amy Jackson) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह फोटोशूट कराती हुई नजर आईं तो कभी मंगेतर के साथ मस्ती के मूड में। एमी के लिए उनके मंगेतर ने हाल ही में गोद भराई कार्यक्रम रखा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।

विज्ञापन

8 of 8
अर्पिता खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान लाइम लाइट से दूर रहती हैं। लेकिन उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय किया। प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में उन्होंने एक डिजाइनर लेबल में एक फोटोशूट कराया था जिसमें वो पूरे व्हाइट कपड़ों में दिख रहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें