फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-Vicky: विक्की कौशल को जगाने के लिए कटरीना कैफ बनीं भूत, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Wed, 26 Oct 2022 03:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : social media
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के लवली कपल्स में से एक हैं और अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपने खास लम्हों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब कटरीना ने एक बेडरूम वीडियो साझा किया है। जिसमें वह विक्की कौशल को भूत बनकर जगा रही हैं। साझा किए गए इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Ranbir Kapoor: 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के नाम पर रणबीर कपूर ने पीटा माथा! बोले- मेरी अपनी भी कोई लाइफ है?

 

विज्ञापन

2 of 4
कटरीना-विक्की - फोटो : social media
दरअसल कटरना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फोन भूत को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, और अब इसी को लेकर उन्होंने विक्की कौशल संग एक मजाकिया वीडियो क्लिप शेयर किया है। वीडियो में विक्की कौशल को सोते हुए देखा जा सकता है, वहीं बैकग्राउंड में कटरीना की आवाज आ रही, मैं एक भूत हूं, मैं एक भूत हूं। इस पर विक्की कौशल एक बार आंख खोलकर देखते हैं और फिर से मुंह को ढंककर सो जाते हैं। वीडियो के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'बीवी का लविंग वेकअप कॉल'।

Anupam Kher: ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया,बोले- जिसने हमपर 200 साल तक राज..

 
विज्ञापन

3 of 4
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ ही सेलेब्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। श्वेता बच्चन, ईशा गुप्ता और सिद्धांत चतुर्वेदी ने हंसी वाली इमोजी ड्रॉप की। वहीं एक यूजर ने लिखा- "ये क्या बिहेवियर है भूत का"। दूसरे ने लिखा-'विक्की सोच रहे होंगे...इतना प्यारा भूत'। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी हंसी वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।
 

Khakee The Bihar Chapter: ‘विक्रम वेधा’ जैसी कहानी पर नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज, लखनऊ का मुकाबला अब बिहार में

विज्ञापन

4 of 4
विक्की कटरीना - फोटो : social media
बात करें फिल्म 'फोन भूत' को तो कटरीना कैफ के अलावा इसमें ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जो 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Gulshan Grover: गुलशन ग्रोवर ने लगाया सैफ पर लुक कॉपी करने का आरोप! बोले- उनके घर मेरी 100 तस्वीरें होंगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें