रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते पर धीरे-धीरे मुहर लगती जा रही है। कुछ दिन पहले रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी आलिया को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। वहीं नीतू कपूर और ऋषि कपूर की तरफ से भी कुछ न कुछ इशारें लगातार मिल रहे हैं। जिससे ऐसा कह सकते हैं कि इन दोनों के बीच कुछ तो जरूर हैं। इस बीच रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह दिया जिससे इन दोनों के रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Ranbir and Alia
रणबीर और आलिया भले ही अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार न करें लेकिन इनकी बातें धीरे-धीरे इनकी पोल खोल रही हैं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा था - 'अभी नया नया है सबकुछ समझने में समय लगेगा।' वहीं रणबीर के सवाल पर आलिया का शरमा जाना, अफेयर की खबर को और पुख्ता कर रहा है। इस बीच कटरीना का एक मैसेज इन दोनों को झटका जरूर दे सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Katrina
दरअसल, कटरीना और आलिया अच्छी दोस्त हैं। कटरीना रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। ऐसे में कटरीना का पोस्ट देखकर ऐसा लगता है उन्हें आलिया और रणबीर की नजदीकियां रास नहीं आ रहीं। कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसे इन दोनों के अफेयर की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।
4 of 5
katrina
कटरीना ने लिखा - 'मैं तभी विश्वास करूंगी जब मैं खुद देखूंगी, जब देखूंगी तभी विश्वास करूंगी।' आलिया और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों के बीच कटरीना का इस तरह का मैसेज कई सवाल खड़े करता है। सूत्रों की मानें तो कटरीना अपने पुराने रिश्ते से बाहर निकल चुकी हैं और अब उन्हें किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ता।
इस बात का सबूत कटरीना का पोस्ट है जिसमें उन्होंने 'राजी' की सफलता के लिए आलिया भट्ट को बधाई दी थीं। आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के वक्त से आने लगी थी। इस बात को हवा और तब मिली जब यह दोनों एक साथ सोनम कपूर और आनंद के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे थे।