इसाबेल और कटरीना
- फोटो : सोशल मीडिया
आपकी बहन इसाबेल भी जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं, क्या ये फैसला आपने उनके लिए किया?
नहीं नहीं, बिलकुल नहीं। बल्कि, मैं तो सबसे कहती हूं अभिनय जितना दिखने में आसान है, असलियत में उतना ही कठीन है। इस पेशे के तमाम फायदे तो हैं कि लोगों का प्यार मिलता है, ग्लैमर की चकाचौंध रहती है। पर कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो बहुत कठिन हैं। जो भी मुझसे छोटा है और पढ़ाई कर रहा है, मैं उन सबसे यही कहना चाहती हूं कि आप पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और अपना करियर बनाएं। अगर एक्टिंग को ही अपना करियर बनाना है तो बहुत सोच विचार कर ही इस पेशे में आएं। यहां कुछ भी तय नहीं है।