फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और कैट ब्रेकअप के बाद भी हैं...इतने पास-पास, ये रिश्ता है खास

Thu, 03 Aug 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप स्टेटस में भला कौन दिलचस्पी नहीं लेता और जब बात हो सलमान और कैटरीना के रिलेशन की तो ये इंट्रेस्ट और ज्यादा बढ़ जाता है। रणवीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद सलमान और कैटरीना के रिलेशन को ऑबजर्व किया जाए तो ये बात साफ है कि दोनों की नजदीकियां काफी जोरों से बढ़ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- 'टाइगर जिंदा है' के सेट से सलमान और कैट की ये 'कैमिस्ट्री' लीक...


 
विज्ञापन

2 of 5
फिलहाल दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं। ब्रेक के बाद दोनों को पर्दे पर साथ देखने की उम्मीदे तक कम हो गई थी। लेकिन आइफा अवार्ड में जिस तरह से सलमान ने कैट को बर्थडे सॉन्ग गाकर विश किया था वो देखने लायक था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, कैटरीना
वैसे सलमान और कैटरीना एक दूसरे के साथ रिलेशन पर कम ही बात करते हैं लेकिन हाल ही में कैटरीना ने इस मामले पर बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरा और सलमान का रिश्ता शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। 


 

4 of 5
सलमान खान, कैटरीना
मीडिया से बात करते हुए कैटरीना ने कहा, 'जो रिश्ता मैं सलमान खान के साथ शेयर करती हूं वो मैं ऐसे बयां नहीं कर सकती। वैसे भी कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना भी नहीं चाहिए। हम लोग दुनिया के किसी भी टॉपिक पर बात कर सकते हैं। हम एक दूसरे के प्रति काफी सम्मान का भाव रखते हैं। जो कि किसी रिश्ते के लिए सबसे जरूरी होता है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना कैफ
अब इस बयान को सुनने के बाद तो फैंस भी उलझन में पड़ जाएंगे आखिर चल क्या रहा कैट और सलमान के बीच में। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें