फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' में अपने और सलमान के रोल को लेकर कटरीना कैफ का बड़ा खुलासा

Sat, 30 Mar 2019 12:36 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif - फोटो : instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। सलमान और कटरीना की दोस्ती तो फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं। एक बार फिर ये जोड़ी बड़े पर्दे पर छाने को तैयार है। हाल ही कटरीना ने 'भारत' और उसमें अपने किरदार को लेकर बातचीत की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif
कटरीना कैफ ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'भारत फिल्म में वे जो रोल प्ले कर रही हैं वो उनके अब तक के करियर के सबसे शानदार रोल में शुमार है। मैं इस बात से बेहद खुश हूं। फिल्म में काम करने को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड थी। शूटिंग के दौरान हर दिन काम के लिए जाना और सेट का हिस्सा होना अद्भुत अनुभव था। मैं इस फिल्म को लेकर काफी आशावादी हूं और मैं चाहती हूं कि सभी इसे देखें।'
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के बारे में कटरीना ने कहा, 'वह एक एक्सेप्शनल टैलेंट हैं। उनके साथ काम कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। अली मेरे खास दोस्त हैं और आने वाले कुछ समय के अंदर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनने वाले हैं। वो अभी भी बड़ा नाम हैं।' 

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर का ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में एक आम आदमी के नजरिए से भारत का इतिहास दिखाने की कोशिश की जाएगी। इसमें सलमान खान 27 साल के जवान से लेकर 65 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif salman khan
सलमान और कटरीना के अलावा मूवी में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। यह 5 जून 2019 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें