बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है और इस साल फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। 'भारत' में उनके साथ मुख्य भूमिका में सलमान खान हैं। हाल ही में कटरीना ने फिल्म के सेट की अपनी एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में वह बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं। कटरीना तस्वीर में ब्राउन कलर की साड़ी पहने और कर्ली बाल किए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ 'भारत' फिल्म के एक क्रू मेंबर भी नजर आ रहे हैं। कटरीना ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरे और भाईया (क्रू मेंबर) का भारत के सेट पर आखिरी' दिन।
विज्ञापन
3 of 5
bharat film poster
- फोटो : twitter
अभिनेत्री की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कटरीना कैफ से पहले फिल्म के एक्टर सलमान खान ने भी भारत की शूटिंग खत्म होने की जानकारी एक तस्वीर के जरिए दी थी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में वह कटरीना के साथ नजर आए। साथ ही कटरीना को शुक्रिया भी कहा।
4 of 5
कटरीना
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और 'एक था टाइगर' के बाद एक बार फिर कटरीना और सलमान खान की हिट जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। साल 2019 में सलमान खान की यह फिल्म बहुत चर्चित होती जा रही है। फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज होगी।
बता दें कि बीते दिनों इस तरह की खबरें सुनने को मिली हैं कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ आ रहे हैं। तकरीबन 20 साल बाद यह जोड़ी एक साथ काम करने जा रही है। संजय एक प्रेमकहानी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होेंने सलमान खान को चुना है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अभिनेत्री को लेकर संदेह बना हुआ है। ऐसे में कई अभिनेत्रियों के नाम इस फिल्म के लिए सामने आए हैं जिसमें दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। वहीं, सलमान ने फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम आगे किया था।