Katrina Kaif
बॉलीवुड की कैट यानि कटरीना कैफ की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आप कटरीना को पहचान नहीं पाएंगे। इन दिनों कटरीना अपनी अगली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के लिए वह अपने लुक पर भी खास ध्यान दे रही हैं। तस्वीर में कटरीना दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते समय कटरीना कैफ ने लिखा है, ‘जीरो द फिल्म… मुंबई फिल्म सिटी…’