फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन से शादी के प्रपोजल मिलने पर क्या कहती हैं कटरीना, बच्चों को लेकर भी देती हैं ये जवाब

Sun, 12 May 2019 02:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Katrina Kaif, - फोटो : file photo
अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत से सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री मीडिया और अपने फैन्स से भी रूबरू हो रही हैं। वहीं, एक मौके पर अभिनेत्री से फिल्म के बहाने उनकी शादी पर भी सवाल किया गया। कटरीना भी शादी के सवाल पर खुलकर बोलती नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 4
katrina kaif
फैन्स तो अक्सर ही कटरीना से शादी को लेकर ही सवाल करते हुए नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में एक शो में कटरीना से यही सवाल पूछा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने शादी करने के सवाल पर काफी शानदार जवाब दिया। फैन्स ने भी उनके इस जवाब की जमकर तारीफ की। बता दें कि शादी को लेकर कटरीना का मानना है कि वह ऐसे पवित्र रिश्ते पर विश्वास करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Katrina Kaif, Vicky Kaushal - फोटो : social media
कटरीना यहीं नहीं रुकी, उन्होंने बच्चों को लेकर भी विश्वास जताया। इससे साफ हैं कि कटरीना शादी के बाद बच्चे भी चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फैन्स की ओर से उनकी शादी को लेकर भेजे जाने वाले मैसेज पढ़कर बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा कि इससे महसूस होता है कि वह सभी हमसे कितनी नजदीक से जुड़े हैं और हमारे लिए इतना सोचते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
katrina kaif
कटरीना बॉलीवुड में हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। बता दें कि अब वह फिल्म भारत से सलमान खान के साथ फिर अपने फैन्स का मनोरंजन करती नजर आएंगी। भारत की शूटिंग अबु धाबी, स्पेन, पंजाब और दिल्ली में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें