Isabelle Kaif and Sooraj Pancholi
शो में कटरीना ने खुलासा किया कि इसाबेल ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। कटरीना की ये बात सुनकर विक्की कौशल भी हैरान रह गए। कटरीना ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन को एक्टिंग की कई बातें सिखाईं जिससे इंडस्ट्री में उसकी राह आसान हो जाए। इससे पहले खबरें ऐसी थीं कि इसाबेल, आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ फिल्म टाइम टू डांस कर रही हैं। इसका पता नहीं चल पाया है कि कटरीना जिस फिल्म के बारे में बात कर रही हैं क्या ये वही फिल्म है। कटरीना के बाद विक्की कौशल अपनी सक्सेस पर कहते हैं कि वो अभी भी मॉल में नॉर्मल लोगों की तरह ही जाते हैं।