फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से ब्रेकअप के बाद बिल्कुल टूट चुकी थीं कटरीना, डिप्रेशन से कैसे बाहर आईं? खुद किया खुलासा

Wed, 12 Jun 2019 12:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । दर्शकों ने एक बार फिर सलमान और कटरीना की जोड़ी को पसंद किया है । कटरीना की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी पटरी पर आ गई है । कटरीना, रणबीर के साथ हुए ब्रेकअप के गम से पूरी तरह बाहर आ चुकी हैं । जब भी उनसे रणबीर के बारे में पूछा जाता है ताे खुलकर अपने टूटे रिश्ते के बारे में बताती हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कटरीना ने कबूला था कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं । अब फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में कटरीना ने बताया है कि इस स्टेज से वो कैसे बाहर निकलीं और डिप्रेशन के बारे में वे क्या विचार रखती हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 6
Katrina Kaif - फोटो : file photo
कटरीना ने कहा, 'इंडस्ट्री में इस तरह की समस्या से कई सारे कलाकार झूझते हैं । आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण अपनी एंजाइटी के बारे में बात कर चुकी हैं । मैंने डिप्रेशन से बाहर आने के लिए किताबों को अपना साथी बना लिया । अच्छी किताबें पढ़कर डिप्रेशन से बाहर आने की कोशिश करती थी । नेचर पर मेरा विश्वास बढ़ गया।'

4 of 6
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
जब कटरीना से पूछा गया कि क्या वे डिप्रेशन या टूटे दिल का इस्तेमाल फिल्मों में करती हैं । इसके जवाब में कटरीना ने कहा, 'वाह, ये अच्छा है । मैंने इस बारे में पहले कहा है पर जरा अलग तरीके से । आपके साथ जो बीती उसे महसूस करिए और उसका अनुभव लीजिए । जीवन की संवेदनशीलता को किरदारों में गढ़ दीजिए ।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
'मेरे ब्रदर की दुल्हन और राजनीति में काम करने के दौरान मैंने ऐसा किया था । इस दौरान मैं असल जिंदगी में जैसी थी मैंने वैसा ही मिजाज फिल्म में पेश करने की भी कोशिश की थी ।' कटरीना से पूछा गया कि वो सलमान और रणबीर के साथ ब्रेकअप के बाद उनसे दोस्ती बना कर कैसे रखती हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
katrina kaif - फोटो : instagram
इस पर कटरीना ने कहा, 'आपको उन सबकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए जिनके साथ आप पहले रह चुकी हैं। आप उनसे बातें शेयर कर सकते हैं । इससे आप रिश्तों की पुरानी तल्खियों को मिटा सकते हैं। इससे मन और हल्का भी हो जाता है । ऐसा नहीं करने से जीवन और कठिन हो जाता है और आपको बार-बार उनकी याद आती है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें