फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी, फिल्मों में पहली बार कर सकती हैं ये बड़ा काम

Sat, 08 Feb 2020 06:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कटरीना कैफ अपने फिल्मी करियर में पहली बार एक ऐसा किरदार निभा सकती हैं जो उन्होंने कभी नहीं निभाया है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कटरीना कैफ जल्दी ही एक सुपरहीरो किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif - फोटो : Instagram
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ जल्दी ही फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ नजर आएंगी। खास बात ये है कि ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसमें कटरीना कैफ सुपरहीरो के किरदार में जोरदार एक्शन करते दिखेंगी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इसे एक फ्रेंचाइजी भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और शाहरुख खान - फोटो : social media
वैसे बता दें कि हाल ही में जब कटरीना कैफ अली अब्बास के बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं तो उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे। तब भी ऐसी खबरें सामने आईं थी कि शाहरुख और कटरीना कैफ साथ में एक सुपरहीरो फिल्म कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

4 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
बता दें कि शाहरुख खान और कटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख और कटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आईं थीं। जीरो के बाद कटरीना तो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आ चुकी हैं। लेकिन शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina Kaif, Akshay Kumar - फोटो : social media
बात कटरीना कैफ की आगामी फिल्म की करें तो वो जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी।  फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इसके साथ ही ये फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। फिल्म में सिंबा के रणवीर सिंह और सिंघम के अजय देवगन की भी झलक देखने को मिलेगी। फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें