फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना का 'जग्गा जासूस' प्रमोट करने से इंकार, ये रही वजह

Thu, 23 Mar 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ अनुराग बसु
एक तो अनुराग बसु पहले से ही 'जग्गा जासूस' को लेकर आ रही मुश्किलों की वजह से परेशान हैं और ऊपर से कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के टूटे रिश्ते ने उनकी नाक में दम कर दिया। काफी पहले ही ये फिल्म रिलीज हो जानी थी लेकिन इन दोनों की तकरार ने सब किए कराए पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ - फोटो : self
जैसे तैसे सब मामला सुलझाया गया। लेकिन अब कैटरीना ने एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। कैटरीना ने रणबीर के साथ फिल्म को प्रमोट करने से मना कर दिया है जिससे अनुराग बसु की नींद ही उड़ गई है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर कैटरीना उनकी फिल्म के साथ ऐसा क्यों कर रही हैं ?
विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ रणबीर कपूर
डेकेन क्रॉनिकल में छपी एक खबर के मुताबिक, कैटरीना के इस रवैये से अनुराग बसु की फिल्म फिर से अधर में लटकती नजर आ रही है क्योंकि कैटरीना और रणबीर फिल्म में लीड रोल में हैं और अगर लीड किरदार ही फिल्म को प्रमोट करने से पीछे हट जाएंगे, तो फिर कैसे चलेगा ?

4 of 5
कैटरीना कैफ रणबीर कपूर - फोटो : self
बता दें कि ये फिल्म 2014 में बननी शुरु हुई थी और उसी दौरान रणबीर और कैटरीना का ब्रेक-अप हो गया। कैटरीना और रणबीर का ब्रेक-अप क्या हुआ लगा जैसे अनुराग बसु की मुसीबत के दिन ही शुरु हो गए। तब से लेकर अभी तक ये फिल्म कई बार बीच में रुकी और डिले हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना कैफ
जैसे तैसे अब जब से रिलीज के नजदीक पहुंच रही है तो कैटरीना ने रणबीर के साथ फिल्म को प्रमोट करने से ही मना कर दिया है। अब तो खुद अनुराग भी यही सोच रहे होंगे कि जैसे तैसे ये फिल्म रिलीज हो जाए फिर वो उनके साथ काम नहीं करेंगे।

'जग्गा जासूस' 12 मई को रिलीज होगी। फिल्म में कैटरीना और रणबीर के अलावा सयानी गुप्ता भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें