sunil shetty
- फोटो : PTI
हाल ही में एक इवेंट में ये सुनने को मिला था कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी राजनीति में कदम रख सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद ही सुनील शेट्टी ने ऐसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, अब जब उनसे खुद मीडिया ने राजनीति में आने पर सवाल किया तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है।उन्होंने कहा, 'अगर मुझे पॉलिटिक्स में शामिल होना होता तो मैं तभी हो गया होता जब मेरी उम्र कम थी। उन्होंने कहा कि 'मैं कभी राजनेता नहीं बनना चाहता, क्योंकि मैं नकली दांत पहनकर बात करने में असमर्थ हूं।'