फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-कैटरीना की मुलाकात पर विदेश से दौड़ी आईं लूलिया वंतूर

Tue, 10 May 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
प्यार खोने का डर सबको लगता है। यही वजह है कि सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर परेशान हैं। सलमान अपनी पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ के करिअर को नए सिरे से जमाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लूलिया को लगता है कि बात कहीं आगे न बढ़ जाए।
विज्ञापन

सलमान-कैटरीना की मुलाकात पर विदेश से दौड़ी आईं लूलिया वंतूर

2 of 8
आम इंसान हो या सेलेब्रिटी। प्यार में बंटवारा कोई नहीं चाहता। अपन प्यार पर किसी और की नजर सहज ही परेशान कर देती है। इन दिनों यही हाल रोमानियाई सुंदरी लूलिया वेंतूर का है। उनकी परेशानी की वजह है, कैटरीना के प्रति सलमान की दरियादिली! सलमान-कैटरीना की खबरें जैसे ही लूलिया तक पहुंची उन्होंनें भारत की फ्लाइट पकड़ ली।
विज्ञापन

जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे

3 of 8
पिछले कुछ समय से लूलिया सलमान और उनके परिवार के साथ हैं। सूत्रों की मानें तो लूलिया को सलमान की कैटरीना के प्रति सहानुभूति रास नहीं आ रही है। उन्हें डर है कि दोनों के बीच बात आगे न बढ़ जाए। बताया जाता है कि इस मुद्दे पर उन्होंने सलमान से बात भी कर ली है। सलमान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वैसा कुछ नहीं होगा, जैसा वह समझ रही हैं।

जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे

4 of 8
रणबीर कपूर से कैटरीना के ब्रेक-अप के बाद सलमान लगातार इस इंडो-ब्रिटिश मूल की सुंदरी को भावनात्मक सहारा दे रहे हैं। खबरें यहां तक हैं कि एक बार फिर कैटरीना का करिअर आगे बढ़ाने का जिम्मा सलमान ने उठा लिया है। सब जानते हैं कि एक समय सलमान और कैटरीना में प्यार का रिश्ता रहा है। मगर शिखर पह पहुंचने के बाद कैटरीना सलमान को छोड़ कर रणबीर के साथ लाइफ में आगे बढ़ गई थीं।
विज्ञापन

जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे

5 of 8
रणबीर-कैटरीना ब्रेक-अप के बाद सलमान कैटरीना का नाम विभिन्न निर्देशकों को सुझा रहे हैं। कैटरीना के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, इसके लिए भी वह तमाम जतन कर रहे हैं। सलमान की यह कोशिशें मानवीय लगती हैं और सब उनकी तारीफ भी कर सकते हैं। परंतु लूलिया के दिल में सलमान की ये कोशिशें खटक रही हैं।
विज्ञापन

जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे

6 of 8
सूत्रों का कहना है कि लूलिया पूरी तरह से निश्चिंत इसलिए नहीं रह सकतीं क्योंकि करिअर को नए सिरे से ढालने के चक्कर में कैटरीना सलमान के साथ काफी बातें कर रही हैं। उनकी कई मुलाकातें भी हुई हैं। लूलिया इस मामले में कोई मौका लेना नहीं चाहतीं इसलिए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सलमान से दिल की बात कह दी है।
विज्ञापन

जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे

7 of 8
लूलिया ने सलमान से कहा कि वह मुश्किल समय में कैटरीना की मदद कर रहे हैं, यह अच्छा है। लेकिन कैटरीना के साथ उनकी जरूरत से ज्यादा नजदीकी उन्हें (लूलिया) परेशान भी कर सकती है। मतलब साफ है कि इसका असर दोनों के संबंधों पर पड़ सकता है इसलिए लूलिया नहीं चाहती कि सलमान और कैट मिलें। माना जाता है कि सलमान और लूलिया के बीच बात शादी तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

जब सलमान से बोलीं लूलिया, वादा करो कैटरीना से नहीं मिलोगे

8 of 8
- फोटो : solaris
सूत्रों का कहना कि सलमान ने लूलिया को विश्वास दिलाया है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन दिनों लूलिया ज्यादा से ज्यादा समय सलमान के साथ ही रह रही हैं। वजह साफ समझी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें