फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान संग शादी का वीडियो वायरल होने होते ही बीच पर दिखीं कटरीना, इस अंदाज में आईं नजर

Sun, 14 Jul 2019 06:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना कैफ एक बार फिर अपनी तस्वीरों से फैन्स को अपनी छुट्टियों के मस्ती भरे पलों से अपडेट रख रही हैं। दो दिन बाद कटरीना का जन्मदिन है। इस बीच उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  एक तस्वीर में कटरीना ने फ्लोरल बिकिनी पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : social media

कटरीना ने ये तस्वीर कुछ घंटे पहले ही शेयर की है और अब तक इस तस्वीर को 8 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी तस्वीर पर सेलेब्स के साथ साथ फैंस के भी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। तस्वीर में कटरीना खुलकर हंसती नजर आ रही हैं और उनकी यही चीज फैंस को उनका दीवाना बना रही है।

विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना के ये तस्वीर किसी बीच की है। जहां वो छुट्टियां मनाने गई हैं। हालांकि तस्वीर से ये साफ नहीं हो पाया है कि वो इस वक्त कहां हैं। फ्लोरल बिकिनी में उनका अंदाज काफी अलग दिख रहा है। कटरीना का ऐसा अंदाज जरा कम ही देखने को मिलता है।

4 of 5
सलमान-कटरीना - फोटो : instagram
अभी कुछ दिन पहले ही सलमान और कटरीना की शादी का वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल ये वीडियो भारत फिल्म के एक सीन का था। वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे थे और बाकी सब लोग उनपर फूलों की बारिश कर रहे थे। दिलचस्प बात ये थी कि सलमान के फैंस इस वीडियो को फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि सच मानकर उन्हें शादी की बधाई भी देने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina, Salman - फोटो : Social Media
बात करें फिल्म 'भारत' की तो इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फैंस ने सलमान और कटरीना की जोड़ी को पसंद किया। सलमान और कटरीना की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें