फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के लिए कटरीना ने छोड़ी वरुण धवन की ये बड़ी फिल्म, बताई ये वजह

Sat, 29 Dec 2018 07:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan katrina kaif

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों खासा सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने बबीता कुमारी का रोल प्ले किया है। अब खबर है कि कटरीना कैफ ने मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसुजा की फिल्म से किनारा कर लिया है..बता दें  कि इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे..आइए जानते हैं आखिर क्या है वजह...

विज्ञापन

2 of 5
Remo

दरअसल, रेमो अपनी डांस सीरिज की फिल्म एबीसीडी का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने वरुण के साथ कटरीना को लीड रोल में चुना है। लेकिन कटरीना के प्रवक्ता की ओर से खबर है कि कटरीना ने यह फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने इसका कारण सलमान की आगामी फिल्म भारत को बताया है। खबर है कि भारत के शिड्यूल में बिजी होने के चलते ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : hotstar
फिलहाल कटरीना फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं और एबीसीडी 3 के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि भारत की पहली डांस सीरिज शुरू करने वाले रेमो की इस फिल्म में प्रभुदेवा के साथ डांसर धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी शामिल होंगे। 

4 of 5
katrina kaif
बता दें कि सलमान खान स्टारर फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन देसी गर्ल ने शादी की तैयारियों के चलते फिल्म से किनारा कर लिया था जिसके बाद कटरीना को फिल्म में लिया गया। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका के पास फिल्म पिंक इज स्काई है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SALMAN KHAN - फोटो : SELF
आखिर में आपको बता दें कि फिल्म भारत को सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों को निर्देशित करने वाले अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म  2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है। फिल्म अगले साल 2019 में ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें