सलमान खान की फिल्मों के अलावा उनका 'दबंग टूर' भी सुपरहिट है। सलमान 'रेस 3' की रिलीज के बाद दबंग टूर के लिए अमेरिका जाएंगे । इस बार सलमान के साथ उनकी लीडिंग एक्ट्रेस कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह नजर आएंगी ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कटरीना कैफ
इस टूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । खबरों की मानें तो इस टूर के लिए कटरीना कैफ को सोनाक्षी और जैकलीन से ज्यादा फीस मिल रही है ।
विज्ञापन
3 of 5
जैकलीन
डिएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर में सलमान खान के बाद कटरीना ही सबसे बड़ी स्टार हैं । साथ ही वो एक शानदार डांसर भी हैं । टूर में उनका फाइनल सोलो एक्ट भी रखा गया है ।
4 of 5
जैकलीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर के लिए कटरीना को 12 करोड़ रुपए मिल रहे हैं । वहीं जैकलीन और सोनाक्षी को 6 से 8 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं ।
जानकारी के मुताबिक, कटरीना को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा पैसे इसलिए भी ऑफर किए जा रहे हैं क्योंकि उनके गानों की संख्या ज्यादा है और उनके गाने ज्यादा हिट हैं ।