कटरीना कैफ ने फिल्म 'जीरो' में एक बोल्ड एक्ट्रेस का रोल निभाया था। जिसका ब्रेकअप हो जाता है और वो डिप्रेशन से जूझती दिखती है । कटरीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये रोल उनकी असल जिंदगी से काफी मिलता जुलता है । कटरीना ने इस बयान में रणबीर कपूर के साथ हुए ब्रेकअप की ओर इशारा किया था।
विज्ञापन
2 of 5
Katrina Kaif,
- फोटो : file photo
कटरीना कैफ का रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के दौरान ब्रेकअप हो गया था । हाल ही में कटरीना ने रणबीर के साथ हुए ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की । उन्होंने कहा कि वो इस ब्रेकअप की पूरी जिम्मेदारी लेती हैं और जिंदगी में सबकुछ अनुभव कर रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
katrina kaif
कटरीना कहती हैं, 'मुझे जीवन में आगे बढ़ने के लिए ब्रेक लेना जरूरी है । मैं इस रिश्ते को खत्म करने की जिम्मेदारी लेती हूं । मेरे सामने ऐसी समस्या आ रही थी जिसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं थी । मेरी मां ने मुझे समझाया कि कई लड़कियां ऐसी समस्या से जूझती हैं । उन्हें लगता है कि वो अकेली हैं लेकिन तुम अकेली नहीं हो ।'
4 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
कटरीना ने आगे कहा, 'प्यार में होना एक बहुत खूबसूरत चीज है । लेकिन कोई भी आपको आपकी पहचान नहीं दिला सकता है । रिलेशन में होना अच्छी बात है । मैंने उस शख्स के लिए बहुत कुछ किया लेकिन अब मुझे समझ आ गया कि वो मुझे मेरी पहचान नहीं दिला सकता ।'
कटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'भारत' है जो ईद पर रिलीज होगी । इस फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान नजर आएंगे । इसके अलावा रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए भी साइन किया है । इस फिल्म में कटरीना, अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी ।