फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी के समर्थन में आईं कटरीना और सोशल मीडिया पर भावुक हुए अमिताभ, पांच खबरें

Tue, 10 Mar 2020 12:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
रोहित शेट्टी की निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हैं। रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर ‘शेम ऑन यू रोहित शेट्टी’ ट्रेंड करने लगा। इसकी वजह रोहित शेट्टी का एक हालिया बयान था जो उन्होंने कटरीना को लेकर दिया था।

कटरीना पर कमेंट कर बुरे फंसे रोहित शेट्टी, ट्रोल होने के बाद आया अभिनेत्री का बयान
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13' जीतने के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। शिल्पा ने दावा किया कि वो सिद्धार्थ के साथ के रिलेशन में थीं। इस दौरान वो उनसे मारपीट और गालीगलोच करते थे। इस मामले पर जब सिद्धार्थ से सवाल किया था तो वो टाल गए थे। अब शिल्पा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही हैं कि अगर उनकी सटक गई तो कयामत आ जाएंगी। 

शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी मैदान में आने की धमकी, बोलीं- मेरे पास तुम्हारे खिलाफ सबूत
विज्ञापन

3 of 5
Rahul Dev and Mugdha Godse - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे बीते सात साल से रिलेशन में हैं। दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। इस एज गैप को लेकर कई बार लोग उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा कि ये कोई बड़ा गैप नहीं है। उनके माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था।

14 साल छोटी अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं राहुल देव, उम्र के अंतर पर दिया ये जवाब

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के साहसी अभिनेता आयुष्मान खुराना को समाज के चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।  शुभ मंगल सावधान, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, बधाई हो, ड्रीम गर्ल जैसी सामाजिक फिल्मों से लोगों का फिल्मों के प्रति नजरिया बदला है। उनकी फिल्म 'बधाई हो' के सुपर हिट होने के बाद इसके निर्माताओं ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की कवायद शुरू की है।

इसलिए फिल्म 'बधाई दो' का हिस्सा नहीं बने आयुष्मान खुराना, अमर उजाला की पड़ताल में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ न सिर्फ एक के बाद एक फिल्मों में धमाका करते नजर आ रहे हैं बल्कि साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी जुड़े रहते हैं। ऐसे में अमिताभ एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर भावुक हो गए अमिताभ बच्चन, जानें क्या है पीली कार की कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें