फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ ने जाह्नवी की शॉर्ट ड्रेस पर बोली बड़ी बात, कहा 'मुझे होती है उनकी चिंता'

Sun, 02 Jun 2019 12:40 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor and Katrina Kaif - फोटो : amar ujala
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में छाईं एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की ड्रेस को लेकर चिंता जाहिर की है। ये बात कटरीना ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो BFFs With Vogue में बोली है। कटरीना के इस खुलासे की काफी चर्चा में हो रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में कटरीना, नेहा धूपिया के शो में पहुंची थीं। यहां नेहा ने कटरीना से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल-जवाब भी किए। शो में इन दोनों के अलावा अनीता श्रॉफ अदजानिया भी शो में दिखाई दीं। तीनों ने काफी मस्ती भी की। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना - फोटो : social media
शो में नेहा धूपिया ने कटरीना से पूछा कि उन्हें किस सेलिब्रिटी का जिम लुक ओवर द टॉप लगता है ? इस पर कटरीना ने जाह्नवी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें जाह्नवी का लुक ओवर द टॉप नहीं लगता है लेकिन उन्हें जाह्नवी के बहुत ज्यादा छोटे शॉर्ट्स को लेकर चिंता है। 

4 of 5
जाह्नवी - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना ने आगे कहा है कि, 'जाह्नवी मेरे ही जिम में आती हैं और अक्सर हम दोनों जिम में साथ होते हैं। मैं उसके शॉर्ट्स को लेकर चिंता करने लगती हूं।' गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर अक्सर जिम के बाहर शॉर्ट्स लुक में नजर आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात करें कटरीना कैफ की फिल्म भारत की तो इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड  के दबंग खान यानी सलमान खान सहित दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सलमान और कटरीना इन दिनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। फिल्म भारत 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें