फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के बीच इस खास तरह से अपना जन्मदिन मनाएंगी कटरीना कैफ, क्या आपको पता है पूरी तैयारी

Sat, 14 Jul 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Katrina kaif
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म टाइगर जिंदा ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ जमी है। साल 2003 में फिल्म 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
कैटरीना कैफ - फोटो : SELF
अब आप सोच रहे होंगे कि अपने जन्मदिन के लिए कटरीना कुछ खास तैयारियां कर रही हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। कटरीना इस बार अपने इस खास दिन को घरवालों के साथ ही मनाना पसंद करती हैं। खबरों की मानें तो कटरीना अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ एक खास जगह जाने वाली हैं। जगह की जानकारी फिलहाल नहीं है। हालांकि ये छुट्टियां 2 से 3 दिन की ही होगी क्योंकि 18 जुलाई को कटरीना आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग फिर से शुरू करने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 4
katrina kaif
खैर बात करें कटरीना की आगामी फिल्मों की तो कटरीना की 'जीरो' इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म में कटरीना शाहरुख खान के अपोजिट हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं। यह फिल्म अगले महीने की 14 तारीख को रिलीज होगी।
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना कैफ
वहीं कटरीना की झोली में दो और बड़ी फिल्में है। जी हां हम बात कर रहे हैं आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' और रेमो डिसूजा की अनटाइटल फिल्म। इन दोनों ही फिल्मों में कटरीना महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही हैं। फिलहाल तो आप हमें बताइएं कि कटरीना के जन्मदिन की प्लॉनिंग आपको कैसी लगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें