फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में हुई कटरीना कैफ की एंट्री, नजर आएगा ये अनदेखा अवतार

Tue, 03 Mar 2020 06:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ और आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में कटरीना कैफ नजर आ सकती हैं। फिल्म में वह एक खास डांस नंबर करती हुई दिखेंगी। कुछ दिनों पूर्व वह संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई थीं तब से ही कटरीना और संजय लीला भंसाली के किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। यह पहला मौका होगा जब आलिया और कटरीना किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। वहीं भंसाली की फिल्म में भी कटरीना पहली दफा दिखेंगी।
विज्ञापन

2 of 4
Alia, Katrina - फोटो : social media
'गंगूबाई' में कटरीना की एंट्री दो वजहों से बेहद खास हो जाती है। पहला तो यह कि उन्होंने इंडस्ट्री में पहले ही कई हिट आइटम नंबर दिए हुए हैं। उनमें 'चिकनी चमेली', 'शीला की जवानी', 'जरा जरा टच मी' और 'सुरैया' शामिल है। तो अगर कटरीना भंसाली की इस फिल्म में डांस नंबर करती हैं तो फिल्म के विषय को देखते हुए वह कुछ खास हो सकता है। सब कुछ ठीक रहता है तो निश्चित तौर पर कटरीना का अनदेखा लुक दर्शकों को देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
आलिया और कैटरीना
वहीं दूसरी वजह यह है कि आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के बेहद नजदीक हैं। कुछ ऐसी ही नजदीकियां कभी रणबीर और कटरीना के बीच हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरें जब भी सामने आती हैं वह दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब एक ही स्क्रीन में दोनों दिखेंगी तो सोशल मीडिया पर वे आकर्षण का केन्द्र बन सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
gangubai - फोटो : social media
संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस के एक अध्याय पर आधारित है। गंगूबाई मुंबई के हीरामंडी नाम की जगह कोठा चलाती थी। साथ ही वह देश के विभिन्न शहरों में फ्रेंचाइजी कोठे खोलने वाली वह पहली पेशेवर महिला थी। कहा जाता है कि 60 के दशक में गंगूबाई का ऐसा दबदबा था कि कोई भी उनसे मुसीबत मोल लेने से डरता था। फिल्म में आलिया भट्ट, गंगूबाई की भूमिका निभा रही हैं जो 11 सितंबर 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें