फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इस दर्द से गुजर रही कटरीना कैफ की रातों की उड़ गई थी नींद, सर्जरी की आ गई थी नौबत

Mon, 15 Jul 2019 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
एक्ट्रेस कटरीना कैफ का जन्मदिन 16 जुलाई को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मों की शूटिंग से जुड़े कटरीना कैफ के कई किस्से हैं जो हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही एक किस्सा उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' से जुड़ा हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
फिल्म 'जग्गा जासूस' साल 2017 में आई थी। इस फिल्म के दौरान कटरीना कैफ अपने खराब स्वास्थ्य से गुजर रही थीं। जिसकी वजह से उनका चेहरा तक सूज गया था। 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन के दौरान कटरीना कैफ को सूजे हुए मुंह के साथ देखा गया था। ये खबर काफी चर्चा का विषय रही थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनके मुंह सूजने की वजह का भी खुलासा हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, कैटरीना के ‘अक्ल दाढ़’ (विसडम टूथ) उगने के चलते काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा था। दर्द और इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने कई एंटीबायोटिक्स भी लिए लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इतना ही नहीं काम के चलते कटरीना ने डेंटिस्ट के पास जाने में भी लापरवाही की जिसकी वजह से इन्फेक्शन काफी बढ़ गया। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कहा गया कि दर्द खत्म करने के लिए उन्हें एक सर्जरी से गुजरना होगा। 

4 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
ठीक से इलाज न करवाने के चलते उनके दांतों में इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि जब वो सर्जरी के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंची तो उन्हें वापस भेज दिया गया। इंफेक्शन के चलते उन्हें डॉक्टर ने बाद में आने को कह दिया था। हालांकि कुछ समय बाद ट्रीटमेंट करवाने के बाद उनकी ये दांत की दिक्कत खत्म हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि हाल ही में कटरीना कैफ की फिल्म भारत सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए भी हैं। फिल्म भारत में कटरीना कैफ के साथ एक्टर सलमान खान, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें