फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसी दिखती थीं कटरीना कैफ, पहली बार देखें 30 साल पहले की तस्वीरें

Wed, 17 Jul 2019 11:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है । कटरीना के करियर की शुरुआत भले ही खराब रही हो लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट से साबित कर दिया कि बॉलीवुड उनके लिए ही बना है। कटरीना ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'एक था टाइगर', 'जब तक है जान', 'टाइगर जिंदा है' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना आखिरी बार फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आई थीं । कटरीना के बर्थडे पर हम आपको उनकी कुछ बचपन की तस्वीरें दिखाते हैं । इन तस्वीरों में कटरीना बेहद क्यूट नजर आ रही हैं । कटरीना इन दिनों मैक्सिको में अपने परिवार के साथ हैं । 
विज्ञापन

3 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना वहीं पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी । उन्होंने मैक्सिको से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । फैंस ने इन तस्वीरों को बहुत पसंद किया है । कटरीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से की थी । 

4 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
इसमें 2004 में आई 'मल्लीस्वरी' और 'अलारी पेडगु' जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2003 में डायरेक्टर कायजाद गुस्ताद ने कटरीना को एक फैशन शो में देखा था । इसी शो के बाद फिल्म 'बूम' में उन्हें अमिताभ बच्चन के अपोजिट कास्ट किया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
इसके बाद सलमान खान ने कटरीना को साल 2004 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में कास्ट किया। यह कटरीना की पहली हिट फिल्म भी थी। इसके बाद सलमान-कटरीना पार्टी और पब्लिक प्लेस पर एक साथ देखे जाने लगे। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया । 
विज्ञापन

6 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
सलमान ने कटरीना को फिल्में दिलाने में भी मदद की । मीडिया ने सवाल करना शुरू कर दिया कि दोनों कब शादी कर रहे हैं लेकिन इसी बीच इनका ब्रेकअप हो गया। सलमान के अलावा कटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
साल 2009 में कटरीना ने रणबीर के साथ फिल्म साइन की 'अजब प्रेम की गजब कहानी'। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि दोनों लिव-इन में रहने के बाद अलग हो गए। अब कटरीना सिंगल हैं और अपनी लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें