फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए कैट-विक्की ने पानी की तरह बहाया पैसा, रकम सुन चौंक जाएंगे

Tue, 19 Jul 2022 02:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों सितारे फैंस के साथ लगातार वहां से एक से बढ़कर एक तस्वीर और वीडियो साझा कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कटरीना का जन्मदिन था और कैट खासतौर से अपना जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव पहुंची। इस दौरान उनके पति विक्की कौशल और कुछ करीबी दोस्त साथ हैं। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था, लिहाजा उन्होंने इसे आलीशान अंदाज में मनाया है और पानी की तरह पैसा बहाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना और विक्की कौशल की तस्वीरों से अंदाजा हो रहा है कि मालदीव में दोनों खूब एंजॉय कर रहे हैं। मगर, इसके लिए उन्होंने अच्छी-खासी रकम चुकाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मालदीव के जिस रिजॉर्ट में कटरीना और विक्की अपने दोस्तों के साथ ठहरे हैं, वहां प्रतिदिन का खर्चा करीब पांच लाख रूपये है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कपल ने बर्थडे मनाने के लिए मालदीव के जिस सोनेवा फुशी नाम के रिजॉर्ट को चुना है। यहां छोटे विला का किराया भी तीन से साढ़े तीन लाख रुपये है। हालांकि, किराया इस बात पर भी निर्भर करता है कि कौन सा सीजन चल रहा है। यहां का अधिकतम किराया 16 लाख रुपये प्रतिदिन आ सकता है। कैट और विक्की के साथ यहां सभी लोग वाटर स्पोर्ट्स और जिपलाइन एक्टिविटीज का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। रिजॉर्ट का नजारा काफी भव्य है, जिसे देखकर यह अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि यह काफी महंगा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ने अपने जन्मदिन पर जो ड्रेस पहनी उसकी कीमत भी करीब 47 हजार रुपये की है।
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कैट और विकी ने सोशल मीडिया पर कई शानदार वीडियो और फोटोज साझा किए हैं। इनमें वह अपने दोस्तों के साथ भरपूर मस्ती करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में सभी फ्रेंड्स स्लाइड करते हुए इकट्ठे पूल में गिरते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो  विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इसके साथ बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...'। वहीं कटरीना ने भी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सभी लोग जिपलाइन एक्टिविटीज करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कैट ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें