फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ का बर्थडे और शादी पर अनुष्का शर्मा के खुलासे सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Tue, 16 Jul 2019 06:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka, Katrina - फोटो : Social Media
कटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना बर्थडे मनाती हैं। कटरीना आज बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनके खाते में न सिर्फ हिट फिल्मे हैं बल्कि हिट डांस नंबर्स भी हैं। कटरीना ने एक फ्लॉप फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कटरीना का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका है हालांकि कुछ समय बाद दोनों की राहें अलग हो गईं लेकिन आज भी दोनों के बीच की केमेस्ट्री लोग खूब पसंद करते हैं। 

पढ़ें: 'बैडमैन' के साथ कटरीना ने दो घंटे तक की थी लिपलॉक सीन की प्रैक्टिस, बाद में हुई जबरदस्त कंट्रोवर्सी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aamna Sharif - फोटो : instagram
टीवी में 'कहीं तो होगा' सीरियल की कशिश तो आपको याद ही होगी । इस सीरियल में लीड रोल कर कशिश ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक-दो सीरियल में काम करने के बाद कशिश ने ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर लिया। लंबे समय से वो लाइम लाइट से दूर हैं। 16 जुलाई 1982 को मुंबई में जन्मी आमना शरीफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं।

पढ़ें: पति के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया करियर, शादी के बाद अपनाया हिंदू धर्म
विज्ञापन

3 of 5
Ajaz Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर एजाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। साक्षी मिश्रा और अजितेश मामले पर एजाज ने कहा है कि मैं खुले दिल से दोनों का समर्थन करता हूं। इसके साथ ही एक्टर ने साक्षी को एक सलाह भी दी है।

पढ़ें: साक्षी मिश्रा के सपोर्ट में आए एजाज खान, बोले- बस इस काम को कभी मत करना

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
तृणमूल सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बंटोरी तो वहीं दूसरी ओर बाद में संसद में मंगलसूत्र पहनने और सिंदूर लगाने को लेकर सुर्खियों में आईं। हालांकि इसको लेकर वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थीं। ऐसे में अब उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है।

पढ़ें: संसद में साड़ी, मंगलसूत्र और सिंदूर में क्यों गईं थीं नुसरत जहां, एक महीने बाद खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अचानक शादी कर लोगों को चौंका दिया था। उस वक्त अनुष्का का करियर पीक पर था। वहीं विराट भी लगातार मैदान पर रनों की बौछार कर रहे थे। दोनों की शादी को अब करीब डेढ़ साल का समय बीत गया है। साल 2017 के दिसंबर में जब अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की थी तो उनकी उम्र 29 साल थी। हाल में अनुष्का ने बताया कि आखिर उन्होंने एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम उम्र में शादी क्यों की?

पढ़ें: शादी के डेढ़ साल बाद अनुष्का ने खोला सीक्रेट, इंटरव्यू में बताया क्यों की थी कम उम्र में शादी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें