फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: पढ़ाई छोड़ 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करने लगी थीं कटरीना, आज बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में हैं शामिल

Sat, 16 Jul 2022 09:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए पूरे देश में लोकप्रिय हैं। अपने काम को लेकर गंभीर और स्वभाव से काफी शांत कटरीना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram @katrinakaif

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए पूरे देश में लोकप्रिय हैं। अपने काम को लेकर गंभीर और स्वभाव से काफी शांत कटरीना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 1983 में आज ही के दिन हॉन्गकॉन्ग में जन्मी कटरीना एक ब्रिटिश मॉडल और मशहूर अभिनेत्री हैं। वर्तमान में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक कटरीना आज भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से हैं। बीते साल ही शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री इस साल शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर वह अपने पति अभिनेता विक्की कौशल के साथ मालदीव गई हुई हैं। एक्ट्रेस के 39वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में -

विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी कटरीना की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत कुछ खास नहीं थी। फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कटरीना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, शुरुआत में मिली नाकामी से कटरीना ने हार नहीं मानी और आज अपने दम पर वह इंडस्ट्री का हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। विदेशी मूल की होने की वजह से कटरीना को हिंदी बोलने में काफी परेशानी होती है। यह कारण है कि शुरुआत में कटरीना की फिल्मों में उनकी आवाज को डब किया जाता था। 

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Social media

कटरीना के करियर की बात करें तो मनोरंजन जगत में ये मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने काफी संघर्षों का सामना किया है। सात भाई-बहनों में से एक कटरीना अपनी मां के अपनी मां के बेहद करीब हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ने के बाद सिर्फ 14 की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मॉडलिंग की दुनिया में सफलता मिलने पर उन्होंने फिल्मों में अपना हाथ आजमाया। इस दौरान शुरुआत में मिली असफलता के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कामयाबी हासिल कर ली। 

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ की पहली फिल्म को दर्शकों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया हासिल नहीं हुई। उनकी फिल्म बूम एक बी-ग्रेड फिल्म थी, जिसमें एक्ट्रेस ने कई बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म में उनके गुलशन ग्रोवर और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार’ में एक छोटा सा रोल दिया गया। कटरीना ने इस छोटे से रोल से दर्शकों के दिल जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में काम किया। इस फिल्म को मिली सफलता के बाद कटरीना की लोकप्रियता काफी बढ़ गईं। हर मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने की चाह रखने लगे। इस तरह धीरे-धीरे कटरीना इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कटरीना ने कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में नमस्ते लंदन, हमको दीवाना कर गए, सिंह इज किंग, एक था टाइगर, टाइग जिंदा है, अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना एक फिल्म के लिए 10-11 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। बीते साल आई एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस करीब 224 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। यही नहीं फिल्मों के अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें