vicky kaushal
- फोटो : social media
दरअसल आईफा अवार्ड्स में पहुंचे विकी कौशल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इस मुहीम की ओर पहला कदम बढ़ाते हुए हम सभी प्लास्टिक की बोतल की जगह अब स्टील की बोतल का इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं। विकी ने कहा- जितना कम प्लास्टिक का इस्तेमाल होगा, उतना ही ये हमारे लिए, प्रकृति के लिए, हवा- पानी के लिए बेहतर होगा। हम आज क्या करते हैं, यहीं हमारे कल को बनाएगा या फिर बिगाड़ेगा। हमें हमारी प्रकृति पर ध्यान देना होगा। ऐसे में हमारी किसी भी फिल्म के सेट पर आपको प्लास्टिक की बोतल नहीं दिखाई देगी।' विकी ने आगे कहा- 'अब से शूटिंग सेट पर सिर्फ स्टील की बोतलों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी कीमत पर प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल न किया जाए। हर फिल्म सेट पर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।' वहीं विकी के अलावा कटरीना कैफ ने भी कहा कि एक- एक दिन की मेहनत से ही एक दिन बड़ा बदलाव आएगा।