फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-Vicky Wedding: राजा मान सिंह और रानी पद्मावती के कमरे में ठहरेंगे विक्की और कटरीना, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 30 Nov 2021 04:41 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के लविंग कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस रॉयल वेडिंग की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इवेंट कंपनी इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इसी बीच रस्मों के दौरान होने वाले दूल्हा और दुल्हन के स्टे को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि कैटरीना और विक्की के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक किए गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal - फोटो : social media
जहां शादी होनी है उस होटल के राजा मान सिंह सुइट में विक्की कौशल ठहरेंगे और रानी पद्मावती सुइट में कैटरीना कैफ के लिए व्यवस्था की गई है। इन कमरों के एक रात का किराया सात लाख रुपये के हिसाब से निर्धारित है।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, विकी कौशल - फोटो : instagram
होटल में इस रेट के चार सुइट हैं। चारों को बुक कराया गया है लेकिन अन्य दो सुइट में किसके ठहरने की बात है यह अभी कहा नहीं जा सकता। इन राजशाही कमरों की खासियत यह है कि यहां गार्डन के साथ ही पर्सनल स्विमिंग पूल भी हैं। इन कमरों से अरावली श्रृंखला का नजारा भी दिखता है।

4 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
होटल का कमरा फाइनल होने के बाद यहां की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके में किसी भी अनजान व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूरे एरिया को विशेष सिक्योरिटी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
मालूम हो कि शादी की रस्में सात दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसके बाद 9 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से कैट और विक्की सातों जन्म के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि होटल की बुकिंग 12 दिसंबर तक के लिए की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें