फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना ने अर्जुन को किया ट्रोल, अभिनेता के इस जवाब के बाद फैंस मांगने लगे अभिनेत्री का फोन नंबर

Thu, 27 Feb 2020 06:55 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आम सोशल मीडिया यूजर्स की तरह ही बॉलीवुड के सितारे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो भी अक्सर एक दूसरे की तस्वीर और वीडियो पर लाइक और कमेंट करते रहते हैं। ऐसे में कई बार सितारें एक दूसरे की मौज भी ले लेते हैं। ऐसे ही कुछ देखने को मिला अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ के बीच।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक स्टाइलिश तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन ने ग्रे कलर की टी शर्ट के साथ डेनिम जैकेट पहनी है। तस्वीर में अर्जुन कपूर शानदार पोज दे रहे हैं। लेकिन इस पोज को लेकर ही कटरीना ने एक मजेदार कमेंट कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
अर्जुन की तस्वीर पर कटरीना ने कमेंट किया, '' क्या हुआ तुमने कुछ खो दिया क्या?' कटरीना के इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अर्जुन ने भी कटरीना के इस कमेंट का मजेदार जवाब दिया है।
 

4 of 6
Arjun Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन कपूर ने कटरीना के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने आप का नंबर खो दिया है! कृपया यहां भेज दें।' अर्जुन कपूर का जवाब भी फैंस को काफी पसंद आया, जिसके बाद फैंस भी कटरीना से उनका नंबर मांगने लगे हैं। हालांकि अर्जुन के इस जवाब पर अभी तक कटरीना का कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

5 of 6
बता दें कि अर्जुन और कटरीना इंस्ट्राग्राम पर एक दूसरे की खिंचाई करने का कोई भी मौका नहीं चूकते है। पिछले साल जब कटरीना अपने बर्थडे ट्रिप पर मैक्सिको गई थी तब भी अर्जुन ने उनके फोटो पर कमेंट करे हुए लिखा था ' तुम खास तौर पर फोटो शूट के लिए गई हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बात कटरीना कैफ के फिल्मी करियर की करें तो जीरो के बाद अब कटरीना कैफ ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में सिंबा के रणवीर सिंह और सिंघम के अजय देवगन भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें