फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना-सलमा खान की तस्वीर पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट, बहन अर्पिता को करनी पड़ी डिलीट

Tue, 28 Aug 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में कटरीना कैफ सलामन खान की मां सलमा खान को गले से लगाए हुए नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर इस फोटो के शेयर होते ही सनसनी मच गई। इंटरनेट पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हुई। तस्वीर माल्टा में फिल्म भारत की शूटिंग के दौरान की थी। इस तस्वीर को लेकर लोगों ने कुछ ऐसे कमेंट्स कर दिए थे कि अर्पिता को ये तस्वीर डिलीट करनी पड़ी थी। अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे डिलीट कर दिया था लेकिन कई दूसरे वायरल ग्रुप्स में ये तस्वीर अब भी नजर आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि फोटो में कटरीना और सलमा खान की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। इसी को देखते हुए एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा था- सास बहू गोल्स। इस कमेंट के बाद अर्पिता खान ने भी रिप्लाई दिया जो काफी मजेदार था। अर्पिता ने इस फैन के कमेंट पर बंदर वाला क्यूट इमोजी बनाया। हालांकि कुछ देर बाद ही अर्पिता ने ये फोटो डिलीट कर दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों की मानें तो इस तस्वीर से कटरीना के भारत मूवी का लुक लीक हो रहा था। वहीं अर्पिता के फोटो डिलीट करने से पहले ही फैन ने सलमा-कटरीना की जोड़ी को सास-बहू बता दिया था। आपको बता दें कि सलमान और कटरीना कभी रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अलग होने के बाद भी वह दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हाल ही में माल्टा में भारत की शूटिंग के दौरान सलमान खान का परिवार उनके सेट पर नजर आया। सलमान की मां सलमा खान और बहन अर्पिता खान उनसे मिलने पहुंचे थे। सलमान खान ने भी अपनी मां और बहन के संग कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। वहीं फिल्म भारत की बात करें तो इसमें कटरीना को प्रियंका चोपड़ा की जगह लिया गया है। इसे अली अब्बास जफर डायरेक्टर कर रहे हैं। भारत में तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, नोरा फतेही भी नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें