फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर खान की अगली फिल्म में साथ दिखेंगे कैटरीना कैफ और ऋतिक 

Sun, 09 Apr 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
1 of 6
Hrithik-Katrina
बॉलीवुड फिल्म निदेशक कबीर खान की अगली आने वाली फिल्म में कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन एक बार फिर साथ दिखेंगे। मोहेंजो दारो और काबिल की असफलता के बाद ऋतिक रोशन को एक अदद सफल फिल्म की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 6
Hrithik-Katrina
इसलिए वह आने वाले दिनों में ऐसा प्रोजेक्ट करना चाहते हैं जिससे वह अपना खोया हुआ मुकाम फिर से हासिल कर सकें। वहीं काफी दिनों से सिल्वर स्क्रीन से दूर कैटरीना को बॉलीवुड में अपना अस्‍तित्व को बनाए रखने के लिए भी सफल फिल्म की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 6
Hrithik-Katrina
दोनों की पिछली फिल्म 'बैंग-बैंग' दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था। हालांकि दोनों की फिल्म 'बैंग-बैंग' बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी थी।

4 of 6
Hrithik-Katrina
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और कबीर खान की जोड़ी न्यूयॉर्क फिल्म से साथ काम करती आ रही है और साथ में बनायी गई फिल्में काफी सफल भी रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Hrithik-Katrina
कबीर की इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने के आसार हैं क्योंकि सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट की शूटिंग अंतिम दौर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hrithik-Katrina
जानकारों के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस ट्यूबलाइट एक एक्‍शन फिल्म है और यह बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें