फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasautii Zindagii Kay 2: 'कसौटी जिंदगी के 2' के अभिनेता पार्थ समथान की नानी का हुआ निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट

Wed, 17 Mar 2021 06:44 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नानी के साथ पार्थ समथान - फोटो : Instagram
स्टार प्लस के धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के 2' में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। पार्थ की नानी का निधन हो गया है। पार्थ ने अपनी नानी की फोटो साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी। जिसके बाद उनके फैंस लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ समथान का पोस्ट - फोटो : Instagram
पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी नानी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पूरी फैमिली को बनाने में केवल एक महिला का हाथ था। वो महिला कोई और नहीं बल्कि मेरी नानी है। मेरी नानी ने हमारा साथ छोड़ दिया है। अब वो एक नए सफर की शुरुआत करेंगी। वो मेरी क्यूटीपाई थी। वो हमारे परिवार की क्यूटेस्ट डॉल थीं। आप हमसे दूर जा चुकी हैं, उसके बाद भी मैं आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
पार्थ समथान की नानी - फोटो : Instagram
पार्थ समथान द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में पहली फोटो में उनकी नानी काला चश्मा लगाकर पोज देती नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में पार्थ समथान की नानी उनके साथ पोज देती हुई देखी जा सकती हैं। 
 

4 of 5
पार्थ समथान
पार्थ समथान की इस पोस्ट को देखने के बाद काफी दुखी हो गए हैं और अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस हिना खान और अरिहा अग्रवाल जैसे स्टार्स ने उनकी नानी को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्थ समथान - फोटो : instagram
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में पार्थ 'पहले प्यार का पहला गम' नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ खुशाली कुमार भी नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेता 'प्यार तूने क्या किया', 'कसौटी जिंदगी के' और 'ये है आशिकी' जैसे शो में काम कर चुके हैं। उन्होंने वेब शो 'कैसी ये यारियां 3' और 'कहने को हम सफर हैं 2' में भी काम किया है। तो वहीं, कुछ महीने पहले पार्थ को कोरोना हुआ था। फिलहाल, अब अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें