फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की-2' की स्टारकास्ट पर फिर मंडराया संकट, पहले एक्टर के पिता का निधन अब जल गईं हिना खान

Sun, 21 Apr 2019 09:10 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
komolika
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की-2' की स्टारकास्ट पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीरियल में 'कोमोलिका' के किरदार में नजर आ रहीं हिना खान शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गई हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अनुराग बासु का किरदार कर रहे पार्थ समथान के पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
Komolika
बात करें 'कोमोलिका' यानी हिना खान की तो बता दें कि शूटिंग के दौरान अभिनेत्री किरदार में इस कदर समा गईं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका हाथ भी जल रहा है। हिना ने खुद इस हादसे की जानकारी अपने फैन्स को दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जले हुए हाथ की एक भी तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
हिना ने जले हुए हाथ की तस्वीर साझा कर लिखा - 'जब कभी आप किसी किरदार में पूरी तरह ढलकर उसमें घुल-मिल जाते हैं तो आपको पता ही नहीं चलता कि आपके जल भी गए है।' हादसे के बाद आनन-फानन में हिना के हाथों पर दवाई लगाई और शो की शूटिंग पूरी की गई। इससे पहले शो में अनुराग बासु का किरदार कर रहे पार्थ समथान के पिता का देहांत हो गया था। 

4 of 5
Parth Samthaan - फोटो : twitter
पिता की तबीयत खराब की खबर मिलते ही अनुराग पुणे के लिए निकले गए थे। बता दें कि पार्थ के पिता का बीते शुक्रवार को निधन हुआ था। गुरुवार रात ही अभिनेता के पिता की हालत गंभीर थी जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा था शूटिंग के दौरान ही पार्थ को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिली थी। जैसे ही पार्थ पिता के पास पहुंचे कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parth Samthaan - फोटो : twitter
पार्थ के पिता की निधन की खबर से टेलीविजन इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा था। खबरों की मानें तो पार्थ पिता के दिल के बेहद करीब थे। दोनों के बीच बहुत अच्छी बांडिंग भी थी। कहा जा रहा था कि जैसे ही पार्थ के पिता के निधन की खबर मिली तो 'कसौटी जिंदगी के 2' की शूटिंग कैंसिल कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें