फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: करवा चौथ पर पिया के प्यार में बावरी हुईं सपना, हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहने आईं नजर

Thu, 13 Oct 2022 06:30 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने अनोखे अंदाज और गानों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की व्रत रख रही हैं और ऐसे में सपना चौधरी ने भी अपने पति वीर साहू की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। वहीं, लाल साड़ी में सपना दुल्हन की तरह सजी नजर आईं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में सपना सोलह श्रृंगार करके करवा चौथ के लिए सजी नजर आ रही हैं। हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी और लाल साड़ी पहने सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी कभी शर्माती नजर आ रही हैं, तो कभी अपने पूरे लुक को दिखा रहा हैं। फैंस को भी सपना का अंदाज बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।

KRK: ऋतिक की 'विक्रम वेधा' के लेकर बोले केआरके सच हुई मेरी भविष्यवाणी, अब फाइटर भी बनेगी डिजास्टर
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
वहीं, एक चीज जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वो था सपना चौधरी का मंगलसूत्र। सपना के मंगलसूत्र पर उनकी और पति वीर साहू की तस्वीर लगी हुई है, जिसे सब पसंद कर रहे हैं। सपना ने कैप्शन में लिखा, 'चेहरे की मुस्कान हमारी और भी कमाल होती है, जब लाल साड़ी पर हमारी बिंदी भी लाल होती है।' 

Chiranjeevi: 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस पर पिटने को लेकर चिरंजीवी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जब कोई फिल्म फ्लॉप हो..

विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में अपने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली थी। शादी के 9 महीने बाद सपना ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद दोनों की शादी की बात सबके सामने आई। दोनों का बेटा पोरस भी हाल ही में दो साल का हो गया है। वीर साहू सिंगर होने के साथ एक्टर भी हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में गाना गाने के अलावा अभिनय भी कर चुके हैं।

Deepika Padukone: डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- लोगों को लगता था नाटक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें