फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: भोजपुरी के इन गानों को सुनकर करिए चांद के दीदार का इंतजार, दिल जीत लेंगे करवाचौथ स्पेशल ये गीत

Wed, 04 Nov 2020 07:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करवाचौथ के भोजपुरी गाने - फोटो : Youtube Screen grab
4 नवंबर 2020 यानी आज देशभर में करवाचौथ का व्रत किया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। सभी शादीशुदा स्त्रियां इस दिन अच्छे से सज-संवरकर पूजा करती हैं और चांद का दीदार करने के बाद जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। इस दिन को फिल्म इंडस्ट्री ने भी हमेशा धूमधाम से मनाया है। बॉलीवुड के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी इस दिन की धूम हमेशा से ही रही है। इस पैकेज में आपको बताते हैं करवाचौथ के मौके पर सुने जाने वाले भोजपुरी गाने। जो सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

रखिया सेनुरवा का लाज
मोनालिसा और आम्रपाली दुबे की जुगलबंदी वाले इस गाने को सुन आप करवाचौथ के दिन भक्तिमय हो जाएंगे। गाने में मोनालिसा और आम्रपाली के अलावा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी हैं। गाना फिल्म 'राजा बाबू' का है। इसे आवाज भोजपुरी सिंगर कल्पना और पामेला जैन ने दी है।

विज्ञापन

बदरी से छेड़ताटे चांद
अंजना सिंह की फिल्म 'अर्धांगिनी' का ये गाना करवाचौथ पर चांद के इंतजार के बारे में बताता है। इस गाने को पामेला जैन और आलोक कुमार ने अपनी आवाज दी है।

करवाचौथ के करीले त्योहार
फिल्म 'त्रिशूल' का ये गीत अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को गायिका ममता राउत ने अपनी आवाज दी है। गीत के माध्यम से व्रत के महत्व को भी बताया गया है।
विज्ञापन

साजन की सुहागन
साजन की सुहागन एल्बम का ये गीत 'आज करवाचौथ है' पति-पत्नी के प्यार को बताता है। इस गीत को निशा उपाध्याय ने ही आवाज दी है साथ ही इस गीत को फिल्माया भी उन्हीं के ऊपर गया है। निशा के साथ गाने में मोहन सिंह भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांद ना कर दगाबाजी
'चांद ना कर दगाबाजी' गाना करवाचौथ पर पति और चांद के इंतजार की कहानी बताता है। क्योंकि इस व्रत को चांद को देखने के बाद ही खोला जाता है। इस गाने को निशु अदिति ने अपनी आवाज दी है।

पढ़ें: Bigg Boss में हुई अली गोनी की एंट्री, जैस्मिन से बोले- 'हम दोनों ही दुनिया हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें