फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक ने करीना से कहा बन जा तू मेरी रानी, यूजर्स को याद आए छोटे नवाब, बोले- अब तैमूर का क्या होगा

Thu, 29 Mar 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंगापुर में हुए इस फैशन शो के दौरान कार्तिक आर्यन और करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। रैंप के बाद आर्यन ने करीना के साथ कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जैसे ही कार्तिक ने बैकस्टेज की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।


 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं करीना, तैमूर के जन्म के बाद वीरे दी वेंडिग में नजर आने वाली हैं। कार्तिक ने जब अपने फेवरेट एक्ट्रेस के साथ वीडियो शेयर किया तो यह वीडियो शेयर करना उन्हें भारी पड़ गया। शेयर किए गए वीडियो में जब कार्तिक ने करीना के लिए 'बन जा तू मेरी रानी' पर गाना गाया लोगों ने कार्ति को आड़े हाथों ले लिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
KARTIK KAREENA
वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कार्तिक को करीना से दूर रहने की सलाह दे डाली। एक यूजर ने लिखा, "अब तैमूर का क्या होगा' वहीं' एक अन्य यूजर ने लिखा 'बन जा तू मेरा राजा' है। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें सैफ का हवाला देते हुए यह तक कह दिया 'करीना सैफ की रानी है'।
 


 

 

4 of 5
KAREENA
वहीं एक यूजर ने लिखा कि कार्तिक करीना के इतने करीब रहने से कुछ नहीं होगा कहीं और ट्राई करो। हालांकि कई यूजर्स ने करीना और कार्तिक के लुक की तारीफ भी की।
 

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KARTIK
करीना फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग' में बिजी है। फिल्म इस साल 18 मई को रिलीज होगी। वहीं सोनू के टीटू की स्वीटी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे कार्तिक आर्यन के पास भी कई बड़े बजट की फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें