बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अभी तक भले ही 2 फिल्मों में काम किया हो, लेकिन सुर्खियों में वह एक बड़ी अभिनेत्री जितनी छाई रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी। सारा अली खान की यह बात कई दिनों तक चर्चा में रही।
विज्ञापन
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : file photo
शो में सारा अली खान पापा सैफ के साथ पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद बताया था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद से सारा और कार्तिक को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। कार्तिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लुका-छिपी के प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kartik Aryan
- फोटो : file photo
फिल्म के प्रमोशन के दौरान अब कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान की इस बात का जवाब दिया है। उन्होंने एक इटरव्यू में कहा- 'बतौर कलाकार मुझे सारा का काम बहुत पसंद है। मैंने उनकी फिल्म देखीं, उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है। सारा में खास बात यह है कि उनके मन में जो बात होती है वह सबके सामने बोल देती हैं छिपाती नहीं है। इससे पता चलता है कि उनका दिल कितना साफ है।'
4 of 5
karan johar, kartik aryan
- फोटो : instagram
अपने साथ डेट करने को लेकर कार्तिक आर्यन ने कहा-सारा बार-बार मेरा नाम लेती हैं यह जानकर मुझे भी अच्छा लगता है। इसलिए मैं यह वादा करता हूं कि जब भी मैं फ्री हो जाऊंगा तो एक बार उनके साथ डेट पर जरूर जाऊंगा। सारा अली खान के बाद अब कार्तिक आर्यन का यह बयान चर्चा में छा गया है।
बता दें कि सारा अली खान बहुत जल्द कार्तिक के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि साल 2009 में आई सैफ अली खान की फिल्म लव आजकल का दूसरा सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने सारा और कार्तिक को साइन करने का फैसला किया है।