फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 2 स्टार्स से मिलने पहुंचे थे कार्तिक, एक ने देख हिलाया था हाथ, दूसरे की वजह से हो गई थी पिटाई

Sat, 08 Sep 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kartik
बहुत ही कम समय में लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन चुके हैं। 'प्यार का पंचनामा' और फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। इस बार कार्तिक अपने एक बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में कार्तिक फैशन डिजाइनर अनाइता अदजानिया के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन
अनाइता ने शो के प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस कैंडिड और नॉटी चैट में अनाइता ने कार्तिक से कई मजेदार सवाल पूछे। इतना ही नहीं शो के दौरान कार्तिक ने बड़ी दिलचस्प बातें भी शेयर की। शो में उन्होंने शाहरूख और सलमान को पहली बार देखने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान और शाहरुख खान
कार्तिक ने बताया जब मैं मुंबई आया था पहले कॉलेज में एडमिशन लिया।  दूसरे दिन रविवार था। मैं दोस्तों के साथ बैंडस्टैंड चला गया। शाहरूख - सलमान की बैंडस्टैंड वाली कहानियां मैंने खूब सुनी हैं। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसका मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं वहीं बैठा था तभी उधर से शाहरूख सर की गाड़ी निकली और उन्होंने हम लोगों की तरफ देखकर हाथ हिलाया। मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि शाहरुख सर ने मुझे देखकर हाथ हिलाया था।
 
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन
इसके बाद मैं अपने दोस्तों के साथ सलमान खान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे। वहां फैंस की इतनी भीड़ हो गई कि लाठीचार्ज होने लगा। मेरे दोस्त को एक दो लाठियां पड़ीं हालांकि मैं तो वहां से भाग निकला। इसी चैट शो में कार्तिक ने बताया था कि वह कटरीना कैफ के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें