बॉलीवुड के गलियारे में इन दिनों कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर का नाम एक दूसरे से जुड़ता नजर आ रहा है। दरअसल जान्हवी और कार्तिक दोनों को गोवा में न्यू ईयर के वक्त टाइम स्पेंड करते देखा गया था। उनकी गोवा की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा कि दोनों स्टार फिल्म दोस्ताना-2 की शूटिंग के लिए ही गोवा मे हैं या फिर दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में जान्हवी और कार्तिक की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जो फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है।