फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार इस फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 'तानाजी' के निर्देशक से मिलाया हाथ 

Sun, 09 Feb 2020 12:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan and Bhushan Kumar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
कार्तिक आर्यन की छवि सिनेमा जगत में एक रोमांटिक हीरो की है। युवा दर्शक उन्हें इस जॉनर में काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब कार्तिक अपने कम्फर्ट जोन (सुविधा क्षेत्र) छोड़कर एक्शन फिल्मों में हाथ आजमाने जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन, 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक ओम राउत की 3डी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म भूषण कुमार द्वारा निर्मित की जाएगी। पिछले कुछ समय से चल रही इस चर्चा की अब आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

 
विज्ञापन

2 of 4
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
यह फिल्म कार्तिक के लिए कई मायनों में एक सुनहरा मौका है। दरअसल, कार्तिक ने कई साक्षात्कार में एक्शन फिल्म करने की इच्छा प्रकट की है। देखते ही देखते अब उनकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म की कमान ओम राउत के हाथों में है। उनकी फिल्म 'तानाजी...' जिस तरह से अब भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है उसे देखते हुए लगता है कि कार्तिक की पांचों उंगलियां घी में है।
विज्ञापन

3 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'तानाजी...' ने अब तक करीब 263 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार करीब महीने भर बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। काार्तिक आर्यन की बात करें तो पिछले साल वह 'लुका छिपी' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मे दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
वहीं इन दिनों वह इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में सारा अली खान भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा कार्तिक के खाते में 'भूल भुलैया 2' भी है। बीते दिनों  इस फिल्म का लुक भी सामने आया था जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया गया था। यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें