फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस निर्देशक को मिली 'जिगरठंडा' के हिंदी रीमेक की जिम्मेदारी, लीड रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Sat, 20 Jul 2019 07:16 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan
फिल्म सोनचिड़िया की नाकामी के बाद लो प्रोफाइल चल रहे निर्देशक अभिषेक चौबे ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज को पूरा करने में व्यस्त हैं। इसे खत्म करते ही अभिषेक अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर देंगे जो एक तमिल फिल्म की रीमेक होगी।
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
निर्देशक विशाल भारद्वाज के सहायक के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले अभिषेक चौबे की वेब सीरीज के बारे में सबसे पहले जानकारी अमर उजाला ने ही सोनचिड़िया के रिलीज से पहले दी थी। 1080 (दस अस्सी) नाम से बन रही इस वेब सीरीज को जंगली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। ये सीरीज उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कहानी कहती है और इसकी शूटिंग अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
kartik aaryan
दस अस्सी को पूरा करने के बाद अभिषेक जिस फिल्म पर काम करने वाले हैं, उसके निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला। साजिद ने तमाम साउथ फिल्मों के रीमेक राइट्स हाल के दिनों में खरीदे हैं। इनमें से एक आरएक्स 100 से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगे। मिलन लूथरिया निर्देशित इस फिल्म में अहान के अपोजिट तारा सुतारिया को साइन किया जा चुका है।

4 of 5
Kartik Aaryan
अभिषेक के साथ जिस तमिल फिल्म का रीमेक साजिद बनाने जा रहे हैं, उसका नाम है जिगरठंडा। फिल्म रंग दे बसंती में आमिर खान के साथ नजर आए साउथ के मशहूर अभिनेता की ये फिल्म पांच साल पहले रिलीज हुई थी और इसमें उनके साथ लक्ष्मी मेनन भी मुख्य भूमिका में थीं। कार्तिक सुब्बाराज निर्देशित इसी तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए साजिद नाडियाडवाला ने अभिषेक चौबे को साइन किया है। इस रीमेक के लिए साजिद ने कार्तिक आर्यन का नाम पहले ही फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kartik aaryan
जिगरठंडा की हिंदी रीमेक को लेकर एक मुकदमा भी इसके निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने अदालत में दाखिल कर रखा है। कार्तिक सुब्बाराज का आरोप है कि फिल्म जिगरठंडा के निर्माता ने बिना उनकी सहमति के ये रीमेक राइट्स बेचे हैं जबकि दोनों के बीच हुए करार के मुताबिक फिल्म के हिंदी रीमेक राइट्स से होने वाली आमदनी से 40 फीसदी उन्हें मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें