अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट ही वजह से हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। बहुत बार वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होते हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने बताया है कि जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे होते हैं, यानी जब सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े हैशटैग ट्रेंड करते हैं तो उनकी मां का कैसा रिएक्शन होता है।